बिहार विधानसभा चुनाव हेतु आज भी जदयू ने 17 उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं। पार्टी ने इन्हें सिंबल प्रदान किया है। पार्टी ने बीते सोमवार को भी 28 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। जिमनें तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय एवं पार्टी प्रवक्ता निखिल मंडल का नाम प्रमुख हैं। चंद्रिका राय साल 1985 से 2005 तक लगातार 5 बार परसा से विधायक रहे हैं। इस बार भी उन्हें परसा से ही जदयू ने अपना उम्मीदवार बनाया है।बता दें कि निखिल मंडल के पिता मनिंद्र कुमार मंडल फरवरी 2005 एवं उसी साल अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में जीते थे। निखिल मंडल बीपी मंडल के पोते हैं। मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र से साल 2010 और 2015 के चुनाव में राजद के चंद्रशेखर ने जीत प्राप्त की थी।जदयू ने आज 17 उम्मीदवारों को दिया सिंबल
विधानसभा सीट प्रत्याशी
मधेपुरा निखिल मंडल
आलम नगर नरेंद्र नारायण यादव
गायघाट महेश्वर यादव
सुपौल विजेंद्र यादव
खगड़िया पूनम यादव
परसा चंद्रिका राय
महुआ आसमां परवीन
सिकटा खुर्शीद आलम
वाल्मीकीनगर रिंकु सिंह
मांझी गौतम सिंह
धमदाहा लेसी सिंह
बेलसंड सुनीता सिंह चौहान
कल्याणपुर महेश्वर हजारी
सिंहेश्वर रमेश ऋषिदेव
बहादुरपुर मदन सहनी
नालंदा श्रवण कुमार
हथुआ रामसेवक सिंह
Ranjana pandey



