अपने विवादित सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से सुर्ख़ियों में रहने वाले ‘बिग बॉस 13’ के कंटेस्टेंट विकास पाठक उर्फ़ हिंदुस्तानी भाऊ के इंस्टाग्राम अकाउंट को ससपेंड कर दिया गया है.लगातार मिल रही शिकायतों के बाद हिंदुस्तानी भाऊ के इंस्टाग्राम अकाउंट को ससपेंड कर दिया गया है. हाल ही में हिंदुस्तानी भाऊ ने अपनी एक वीडियो में भरपूर गाली-गलौच का इस्तेमाल किया था. हिंदुस्तानी भाऊ अकसर सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज़ में गाली-गलौच करते हुए दिखाई देते थे.हिंदुस्तानी भाऊ का इंस्टाग्राम अकाउंट कई बड़े सेलेब्स ने भी रिपोर्ट किया था. कुब्रा सेठ, फ़राह ख़ान,स्वरा भास्कर, लेखक पुनीत शर्मा और कविता कौशिक समेत सैकड़ों यूज़र्स ने हिंदुस्तानी भाऊ के ख़िलाफ़ शिकायत की थी.इंस्टाग्राम ने हिंदुस्तानी भाऊ के अकाउंट को ससपेंड करते हुए कहा कि उन्होंने हमारी कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन किया है.
हिंदुस्तानी भाऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हुआ था. इसमें उन्होंने कई कॉमेडियन को धमकी दी थी कि यदि उन्होंने हिंदू धर्म और उसके देवी-देवताओं का मज़ाक बनाया तो उन्हें सबक सिखाया जाएगा. हिंदुस्तानी भाऊ के इस वीडियो के बाद सैकड़ों लोगों ने उनकी शिकायत दर्ज की थी. मंगलवार को कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री और मुंबई पुलिस को टैग करते हुए हिंदुस्तानी भाऊ के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की थी.इससे पहले हिंदुस्तानी भाऊ ने प्रोड्यूसर एकता कपूर के ख़िलाफ़ भी FIR दर्ज कराई थी. हिंदुस्तानी भाऊ ने आरोप लगाया था कि एकता कपूर की वेब सीरीज़ ‘XXX’ में भारतीय सेना की वर्दी का अपमान हुआ है. एकता के अलावा हिंदुस्तानी भाऊ ने अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज़ ‘बुलबुल’ की भी शिकायत की थी.Ranjana pandey



