सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण में ड्रग कनेक्शन का संकेत मिलने के बाद एनसीबी लगातार जांच में जुटी है। इसी बीच अब रिया चक्रवर्ती और ड्रग्स मामले पर बड़ी खबर आई है। सूत्रों के मुताबिक, खबर है कि रिया चक्रवर्ती ने कई बार बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान से ड्रग्स लिया है।जानकारी के मुताबिक, सारा अली खान एक हाई प्रोफाइल ड्रग्स पैडलर के संपर्क में थी, जिसकी एनसीबी तलाश कर रही है। सारा से ड्रग्स लेकर रिया ने सुशांत सिंह राजपूत तक पहुंचाया था। रिया समेत अब तक 17 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने छह और लोगों की गिरफ्तारी के साथ अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार की जा चुकी है। एनसीबी ने रविवार को मुंबई के कई इलाकों में तथा गोवा में छापा मारकर ड्रग पेडलर करमजीत सिंह, ड्वेन फर्नांडिस, संकेत पटेल, अंकुश अनरेजा, संदीप गुप्ता और आफताब फतेह अंसारी को गिरफ्तार किया है। एनसीबी इन सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह मौत मामले में ड्रग कनेक्शन की जांच करते हुए एनसीबी ने पहले जैद विलात्रा, अब्दुल बासित परिहार सहित 6 ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया था। इन सभी से पूछताछ करने के बाद एनसीबी ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया था। इन सबकी निशानदेही पर एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया। इस समय रिया चक्रवर्ती न्यायिक हिरासत में भायखला जेल में हैं। रिया और शोविक ने पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी एनसीबी को दी है। इसी जानकारी के आधार पर रविवार को एनसीबी ने मुंबई और गोवा में छापा मारकर 6 ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया था।ranjana pandey



