दुनिया मे कई ऐसी चीज़े है जिसे सुनने और जानने के बाद आप हैरान रह जाते है और ये सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि वाकई ऐसा कुछ है भी इस पृथ्वी पर इसी तरह ये कहानी है हरनाम कौर की उम्र जब 12 साल थी, तब पता चला कि वह PCOS से ग्रस्त हैं. PCOS एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें हार्मोन लेवल पर प्रभाव पड़ता है. इसमें महिलाओं को अनियमित माहवारी होती है, उनके चेहरे पर बाल उगते हैं और प्रेग्नेंट होने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. हरनाम कौर की उम्र अब 31 साल है. उन्होंने अपने जीवन में क्या झेला है? किस तरह की परेशानी दाढ़ी होने की वजह से उन्हें देखनी पड़ी? ये सारी बातें उन्होंने ‘मिरर’ के साथ बातचीत में बयां की है.
हरनाम कौर का कहना है कि उनकी सगाई हो चुकी थी और उनके लुक को लेकर लड़के ने शुरुआत में कोई टिप्पणी नहीं की. लेकिन बाद में उसने कई तरह की शर्तें थोपना शुरू कर दिया. फिर लड़के ने यहां तक कहा कि अगर वह वर्जिन नहीं हुई तो वह छुएगा भी नहीं, इसके बाद हरनाम ने लड़के को जवाब देने का फैसला किया और शादी तोड़ दी.



