जमशेदपुर के कदमा भाटिया बस्ती मंदिर पथ निवासी डॉ मनीषा पांडेय के घर की अलमारी से लगभग 25 लाख रुपए के गहनों की चोरी हो गई। जिसके बाद शुक्रवार महिला ने मामले की जानकारी संबंधित थाने को दी। डॉ मनीषा ने चोरी का शक अपनी नौकरानी पर जताया है। डॉ मनीषा पांडेय के घर में चोरी के घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को उनके निवास पर जाकर घटना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी हासिल की, जमशेदपुर पुलिस को मामले में कार्यवाई कर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया.चोरी की घटना की त्वरित जांच और चोरों को गिरफ्तार करने का निर्देश एसएसपी को दिया है.




