बाबूलाल मरांडी:वार्डों में पानी भर गया है,रिम्स संभल नहीं रिम्स-2 बनाने चली है सरकार

0
babulal marandi


रांची, 5 अगस्त:रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में लगातार हुई भारी बारिश के बाद अस्पताल के वार्डों और परिसर में पानी भर गया है, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और डॉक्टरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर इस जलभराव के वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और रिम्स प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठएहैं. झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है।मरांडी ने कहा कि अस्पताल के वार्डों में पानी भर गया है और चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उनके अनुसार, सरकार मौजूदा रिम्स की व्यवस्था को भी ठीक से नहीं संभाल पा रही है, जबकि दूसरी ओर आदिवासियों की जमीन पर रिम्स-2 बनाने की बात कर रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के बजाय ठेकेदारों, निजी जांच लैबों और आउटसोर्सिंग कंपनियों से कमीशन वसूलने में व्यस्त हैं। मरांडी ने दावा किया कि इसी दबाव के कारण रिम्स के तत्कालीन दलित निदेशक को प्रताड़ित किया गया और उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।मरांडी ने कहा कि राज्य की जनता स्वास्थ्य व्यवस्था की मौजूदा स्थिति और सरकार के कामकाज को देख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here