बाबा रामदेव द्वारा महिलाओं के कपड़ों पर की गई टिप्पणी पर हंगामा, हो रही माफ़ी मांगने की मांग

0

Uproar over Baba Ramdev’s comment on women’s clothes, demands for apology

महाराष्ट्र के ठाणे में एक योग शिविर में बाबा रामदेव द्वारा महिलाओं के कपड़ों पर की गई टिप्पणी पर हंगामा मचा हुआ है। रामदेव के बयान का लोग विरोध कर रहे हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल, शिवसेना सांसद संजय राउत और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने महिलाओं पर की गई उनकी टिप्पणी की आलोचना की है। DWC अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बाबा रामदेव की टिप्पणी को निंदनीय बताया है ,साथ ही उन्होंने रामदेव को उनके बयान के लिए माफी मांगने को कहा है। वहीँ टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, अब मुझे पता चला कि बाबा रामलीला मैदान से महिलाओं के कपड़ों में क्यों भागे थे। उनका कहना है कि उन्हें साड़ी, सलवार और….पसंद है। उनके दिमाग में स्ट्रैबिस्मस हो गया है, जो उनके विचारों को एकतरफा बना देता है। इससे पहले उद्धव गुट के शिवसेना नेता संजय राउत ने पूछा कि अमृता फडणवीस ने बाबा की टिप्पणियों का विरोध क्यों नहीं किया।

बाबा रामदेव का बयान

महाराष्ट्र के ठाणे में आयोजित एक योग शिविर में योग गुरु बाबा रामदेव ने उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘आप साड़ी पहनकर भी अच्छी लगती हैं, सलवार सूट में भी अच्छी लगती हैं और मेरी तरह से कोई नहीं भी पहनें तब भी अच्छी लगती हैं. पहले बच्चों को कौन कपड़े पहनाता था. आज बच्चों को कपड़ों की 5-5 लेयर पहना दी जाती हैं.’कार्यक्रम में मौजूद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के बारे में बाबा रामदेव ने कहा, ‘अमृता फडणवीस को जवान रहने का इतना जुनून है कि मुझे लगता है कि अमृता फडणवीस 100 साल की नहीं होंगी, क्योंकि वे बड़े सोच-समझकर भोजन करती हैं, बाबा रामदेव ने आगे कहा कि वे अमृता फडणवीस के चेहरे पर मुस्कान की तरह सभी के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहते हैं.

Uproar over Baba Ramdev’s comment on women’s clothes, demands for apology

इसे भी पढ़े : हिंदू 1 शादी करता है तो बाकि धर्म के लोगों को भी 1 ही शादी करनी पड़ेगी

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here