चाईबासा : जिले के अति नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र में गुरुवार को नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हो गए साथ ही तीन अन्य घायल हो गए। ये घटना तब हुई जब टोंटो थाना क्षेत्र के सरजमबुरू और हाकातुंबा गांव के पास के जंगल में सुरक्षा बलों की एक टीम नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चला रही थी। घायलों को हेलिकॉप्टर के जरिए रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया ;;चाईबासा के टोंटो क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान घायल होने वाले कोबरा बटालियन के जवान राजेश कुमार जी के शहीद होने का दुःखद समाचार मिला।परमात्मा दिवंगत शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने ट्वीट किया ”चाईबासा के टोंटो क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान घायल होने वाले कोबरा बटालियन के जवान राजेश कुमार जी के शहीद होने का दुःखद सूचना प्राप्त हुआ।ईश्वर दिवंगत शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”



