असम:126 सदस्यों वाली असम विधानसभा के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 9 अप्रैल, 2026 को असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए गुवाहाटी में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने से पहले उन्होंने अपने आवास पर विशेष पूजा-अर्चना की और राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद मांगा। पूरे परिवार के साथ मतदान की तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते हुए असम सीएम ने लिखा ”वैसे, मेरे पूरे परिवार ने वोट डाल दिया है – आपके परिवार का क्या हाल है?पहले मतदान, फिर जलपान।” मालूम हो कि असम चुनाव के परिणाम 4 मई हो आएँगे.




