बता दे की 2 फरवरी आसनसोल लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी घोषित किए गये पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल के लोगों की अदम्य भावना और ताकत। गौरतलब है कि 2 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी ने 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 195 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया था। इसमें भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह का नाम भी शामिल था। नाम का ऐलान होते ही पवन सिंह ने ट्विटर पर लिखा था कि आसनसोल से मुझे लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के सभी महानुभावों का वंदन, चंदन और अभिनंदन करते हैं।
उनका पश्चिम बंगाल से पुराना नाता रहा है। उनके पिता बंगाल में नौकरी करते थे। और जो पैसा वो भजते थे उन्ही से उनका घर चलता था । पवन सिंह ने कहा था कि उनकी रगों में पश्चिम बंगाल का दिल से नमक है। शत्रुघ्न सिन्हा से मुकाबले पर पवन सिंह ने कहा कि मैं शत्रुघ्न सिन्हा को देखकर बड़ा हुआ हूं। हालांकि, यहां मामला विचारधारा की है। मेरी विचारधारा अलग है। मैं बीजेपी का सिपाही हूं। प्रधानमंत्री मोदी का काम आप लोगों ने देखा ही है। पवन सिंह ने आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से क्यों इनकार किया है, फिलहाल इस बात की स्पष्ट नही हो पाई है .



