ICAR-IIAB, गढ़खटांगा, रांची में संस्थान द्वारा किये जा रहे अनुसंधान कार्यों का Arjun Munda ने लिया जायजा

0

रांची: भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान(ICAR-IIAB), गढ़खटांगा, रांची(झारखंड)में संस्थान द्वारा किये जा रहे अनुसंधान कार्यों का केंद्रीय कृषि मंत्री Arjun Munda ने जायजा लिया। इस अवसर पर आयोजित किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है।Arjun Munda ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं।ऐसे में इस प्रकार के संस्थान की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।संस्थान कृषि विकास की गति को तेज करने के लिए एकीकृत तरीके से जैव प्रौद्योगिकी की क्षमता का दोहन करने की व्यापक दृष्टि के साथ काम कर रहा है।भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (पूर्वी),पलांडू, नामकोम, रांची (झारखंड) परिसर का अर्जुन मुंडा ने दौरा किया।इस अवसर पर संस्थान द्वारा आयोजित किसान-वैज्ञानिक संवाद को अर्जुन मुंडा ने संबोधित किया। अर्जुन मुंडा ने किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) और स्थानीय किसानों के साथ बातचीत की और उन किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया जो देश की अर्थव्यवस्था में बहुत योगदान देते हैं।अर्जुन मुंडा ने कहा हमारी कड़ी मेहनत के कारण देश खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बन गया है।किसानों और कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों जैसे कृषि ड्रोन की शुरूआत का उपयोग फसल छिड़काव और फसल निगरानी जैसी अतिरिक्त गतिविधियों के लिए किया जा रहा है।अर्जुन मुंडा ने कृषक समुदाय से सरकार द्वारा शुरू की गई कई महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे पीएम फसल बीमा और पीएम किसान समृद्धि का लाभ उठाने का आग्रह किया।साथ ही संस्थान को बीज ग्राम बनाने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here