कोरोना कहर से पूरा देश जूझ रहा है आय दिन लाखो लोग इसकी वजह से अपनी जान गवां रहे है। कई बड़े सितारे भी इसकी चपेट में चुके है, ऐसे में एक और खबर आई है कि एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा को कोरोना हो गया है. एक्टर ने ट्वीट कर इस बात की खबर दी है. उन्होंने लिखा- मेरी पत्नी कोविड 19 पॉजिटिव निकली हैं. मैं और मेरा परिवार 14 दिन के लिए सेल्फ क्वारंटीन हो रहा है. मैं हमारे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि अपना टेस्ट करवा लें.उन्होंने आगे लिखा- हम सभी हेल्दी और ठीक हैं और मैं उम्मीद कर रहा हूं कि हम ठीक ही रहेंगे. हमारे लिए दुआ कीजिये.आपको बता दें कि अर्जुन बिजलानी नागिन और मिले जब हम तुम जैसे कई पॉपुलर सीरियल में दिखाई दे चुके है। जिसमे उनकी एक्टिंग और लुक को लेकर दर्शको ने उनके काफी सराहा और उन्हें बहुत प्यार भी मिला। ranjana pandey



