अनुष्का शर्मा माँ बनने वाली है, कोहली के घर 2021 में गूंजेंगी किलकारियां

0

Anuska Viratभारतीय कप्‍तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर नन्हें मेहमान की एंट्री होने वाली है। विराट कोहली जल्द पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्रेगनेंट होने की खबर विराट कोहली ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। अनुष्का शर्मा ने भी यही पोस्ट शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है। ट्वीट में लिखा है की हम दो से तीन होने वाले है…जनवरी 2021 में… आपको बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी जिसमें कोहली अनुष्‍का के बेबी बंप के साथ पोज देते नजर आ रहे थे। दोनों ने बताया है कि जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आ सकता/सकती है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर सेम फोटो और सेम कैप्शन लिखा है।फोटो में अनुष्का शर्मा बेबी बंप भी दिखा रही हैं।

https://twitter.com/AnushkaSharma/status/1298856090809929728?s=20

अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। पिछले कुछ महीनों से कोहली और अनुष्‍का के बारें में लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्‍द ही उनकी जिंदगी में एक नन्‍हा मेहमान आने वाला है जो सच साबित हुई।