दूध की कीमतों में बढ़ोतरी एक बार फिर से बढ़ी है, जबकि आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। अमूल दूध के दाम में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। अमूल ने देश भर में 3 रुपये प्रति लीटर की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है और बढ़ी हुई कीमतें आज यानी 3 फरवरी 2023 से प्रभावी होंगी।इस बीच बजट पेश होने के दो दिन के अंदर ही देश की आम जनता को बड़ा झटका लगा है. इसका सबसे पहला असर सोने-चांदी के रेट में देखने को मिला है। उसके बाद देश के सबसे बड़े दूध वितरक अमूल ने अपने दूध के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. अमूल कंपनी की ओर से जारी बयान में कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी दी गई है और नई दरें आज से लागू हो गई हैं.
आधा लीटर अमूल दूध खरीदने के लिए अब 27 रुपये देने होंगे। तो 1 लीटर दूध के लिए 54 रुपये चुकाने होंगे। अमूल गोल्ड यानी फुल क्रीम दूध का आधा लीटर पैकेट अब 33 रुपये में मिलेगा। साथ ही 1 लीटर के लिए 66 रुपये चुकाने होंगे। अमूल गाय के एक लीटर दूध की कीमत अब 56 रुपए हो गई है। आधा लीटर दूध के लिए 28 रुपये देने होंगे। A2 भैंस का दूध अब 70 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर उपलब्ध होगा।
उत्पाद – (रुपये में) (अमूल दूध की नई कीमतें): अमूल ताज़ा 500 मिली – 27;अमूल फ्रेश 1 लीटर- 54;अमूल ताज़ा 2 लीटर – 108;अमूल ताज़ा 6 लीटर – 524;अमूल ताज़ा 180 मिली – 10;अमूल गोल्ड 500 मिली – 33;अमूल गोल्ड 1 लीटर – 66;अमूल गोल्ड 6 लीटर – 396;अमूल गाय का दूध 500 मिली – 28;अमूल गाय का दूध 1 लीटर – 56;अमूल A2 भैंस का दूध 500 मिली – 35;अमूल A2 भैंस का दूध 1 लीटर – 70;अमूल A2 भैंस का दूध 6 लीटर – 420



