अमिताभ बच्चन ने शेयर की लालबाग के राजा की पुरानी तस्वीर, बोले- गणपति बप्पा मोर्या 

0

Amitabh Ganeshगणेश चतुर्थी  के त्यौहार की धूम आज से शुरू हो गई हैं. कोरोना वायरस की वजह से इस साल हर बार की तरह सार्वजनिक आयोजन नहीं हो पाएगा, लेकिन ‘बप्पा’ के लिए क्या खास और क्या आम सभी का जोश देखने लायक है. मुंबई में इसकी खास धूम रहती है, लोग गणपति को अपने घर विराजते हैं और नियमानुसार उनकी पूजा-अर्चना करके विसर्जित करते हैं. गणेश चतुर्थी को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी एक्साइटेड हैं. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर एक पोस्ट साझा कर अपने फैंस को बधाई दी है.मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने गणेश चतुर्थी के मौके पर सोशल मीडिया पर ‘बप्पा’ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लालबाग के राजा की थ्रोबैक तस्वीरों का एक कोलाज पोस्ट किया. इस पोस्ट के शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है- ‘गणपति बप्पा मोर्या’.Ranjana pandey

https://www.instagram.com/p/CEKNABshW_G/?utm_source=ig_web_copy_link