शूटिंग के दौरान पैर की नस कटने पर अमिताभ बच्चन को लगाए गए टांके

0

अमिताभ बच्चन ने रविवार को एक ब्लॉग के जरिए बताया कि कौन बनेगा करोड़पति 14 की शूटिंग के दौरान पैर की नस कटने पर डॉक्टर्स ने उनके पैर पर टांके लगाए हैं. उन्होंने लिखा, जूते में लगे धातु के एक टुकड़े ने मेरे बाएं पैर की नस काट दी. जब कट से खून लगातार बहने लगा तो समय पर स्टाफ और चिकित्सकों की एक टीम ने मेरी सहायता की. समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से मेरा उपचार हो गया, हालांकि कुछ टांके लगाए गए हैं.मेडिकल स्टाफ ने मुझे खड़े होने और हिलने-डुलने के लिए मना किया है, यहां तक कि ट्रेडमिल पर खड़ा होने की भी मनाहि है और पैर पर दबाव डालने की भी. बता दें कि अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ऊंचाई’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म 11.11.22 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here