राजनीति से संन्यास की खबरों के बीच सोनिया गांधी का बयान”मैं कभी सेवानिवृत्त नहीं हुई और न कभी करुँगी”

0

Amid reports of retirement from politics, Sonia Gandhi’s statement “I have never retired and will never do so”

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजनीति से संन्यास लेने की खबरों को खारिज किया है। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने जानकारी दी है कि वह न कभी रिटायर हुई थीं और न कभी रिटायर होंगी। अलका लांबा ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर सोनिया गांधी से चर्चा की थी. सोनिया गांधी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कयास लगाए जा रहे थे कि रायपुर में अपने भावुक भाषण के बाद सोनिया गांधी राजनीति से संन्यास ले सकती हैं. उनका यह बयान इन अटकलों पर विराम लगाने के लिए आया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां अधिवेशन चल रहा है.रायपुर में कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भावुक हो गईं। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अपने सफर का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने अपने साथियों का शुक्रिया अदा किया. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी के सफर और पार्टी में उनके योगदान को दर्शाने वाला एक वीडियो भी दिखाया गया.

इस वीडियो के बाद सोनिया गांधी ने इमोशनल स्पीच में सभी का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने यह भी कहा कि 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से 25 वर्षों में हमने बड़ी सफलता हासिल की है और निराशा का दौर भी देखा है. सोनिया गांधी ने 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में मनमोहन सिंह के नेतृत्व में मिली जीत को बताया।

इस दौरान सोनिया गांधी ने अपने भाषण में भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की। सोनिया गांधी ने भी विश्वास जताया कि खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस को सफलता मिलेगी। सोनिया गांधी ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने मुश्किल सफर को संभव कर दिखाया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की ताकत बताते हुए कहा कि पार्टी देशहित की लड़ाई लड़ेगी। सोनिया गांधी ने निजी स्वार्थ को किनारे रखकर अनुशासन से काम करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में हम निश्चित रूप से सफल होंगे।

Amid reports of retirement from politics, Sonia Gandhi’s statement “I have never retired and will never do so”

इसे भी पढ़े : देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है बीजेपी: लालू प्रसाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here