American vitt mantri yellen :भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनका देश रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा, क्योंकि इससे भारत को लाभ होता है। जिसके बाद भारत अमेरिका आर्थिक साझेदारी पर बैठक में भाग लेने नई दिल्ली आईं अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने शुक्रवार को कहा कि भारत रूस से जितना चाहे उतना तेल खरीद सकता है। जी-7 की प्राइस कैप से अधिक पर भी वह तेल खरीद सकता है। प्राइस कैप से विश्व में तेल कीमतें घटेंगीं, वहीं रूस का राजस्व भी घटेगा।उन्होंने आगे कहा यदि भारत बीमा व अन्य पश्चिमी वित्तीय सेवाओं का उपयोग करना चाहता है तो उसे प्राइस कैप का पालन करना पड़ेगा। इससे उसे विश्व बाजार में छूट पाने का मौका मिलेगा। हमें उम्मीद है कि प्राइस कैप का भारत को फायदा मिलेगा।प्राइस कैप के चलते रूस ज्यादा तेल बेचने में सक्षम नहीं होगा। रूस के लिए तेल निर्यात जारी रखना बहुत मुश्किल होगा। यूरोपीय संघ ने उससे तेल खरीदना बंद कर दिया है। ऐसे में रूस को चीन के अलावा खरीददार ढूंढना मुश्किल होगा।जी-7 देश 5 दिसंबर से रूस के तेल का अधिकतम मूल्य तय करने वाले हैं।
American vitt mantri yellen :



