हजारीबाग : बडकागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने राहुल गंधी से मुलाक़ात की साथ ही उन्हें बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया.विधायक अम्बा प्रसाद लिखती हैं ”आदरणीय श्री राहुल गांधी जी से मुलाकात कर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया व केंद्र सरकार के प्रायोजित कंपनियों द्वारा विस्थापितों के हक अधिकार को छीनने हेतु लगातार दमनकारी नीतियों से विस्थापित रैयतों को परेशान किया जा रहा है, जिस पर राहुल गांधी जी ने संज्ञान लेने का भरोसा दिया है. इस अवसर पर मैंने निम्नलिखित बातों से अवगत कराया.
- बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा में अडानी द्वारा जबरदस्ती खनन कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है. इस संदर्भ में आम सभा को भी सफल घोषित कर दिया गया है, जबकि ग्रामीण कई महीनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.
- एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के विस्थापितों को वर्ष 2016 का आधार मानकर कट ऑफ डेट 2016 के आधार पर विस्थापितों को लाभ दे रही है, जिसका संशोधन करने की आवश्यकता है विस्थापितों के साथ न्याय दिलाने के लिए इसमें संशोधन आवश्यक है.
- विस्थापन आयोग का गठन राज्य सरकार द्वारा हरी झंडी दे दी गई है इसे जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाए.
- एनटीपीसी के अधीन कार्य कर रहे त्रिवेणी अपैरल्स लिमिटेड द्वारा सिलाई सेंटर बंद कर दिए जाने से महिलाएं बेरोजगार हो गई है, उसे जल्द खुलवाने हेतु प्रयास किया जाए.
- बादम कोयला खनन परियोजना का ग्रामीण जबरदस्त विरोध कर रहे हैं लेकिन उसे भी एनटीपीसी जल्द से जल्द चालू करने के लिए फर्जी आम सभा का सहारा ले रही है.
- सीसीएल चंद्रगुप्त परियोजना का भी ग्रामीणों ने भरपूर विरोध किया लेकिन पुलिस प्रशासन पर आमसभा को फर्जी तरीके से पास करने के लिए कार्य कर रही है.




