रांची, 26 जून। मोहर्रम पर्व के अवसर पर 27 जून 2026 (शनिवार) को रांची जिले के अधिकांश क्षेत्रों में ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूस के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित होने और स्कूली बच्चों की आवाजाही में संभावित असुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों में एक दिन का पूर्ण अवकाश घोषित किया है।जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से सहयोग बनाए रखने तथा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की है।
रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालय 27 जून को बंद रहेंगे।हालांकि, जिन विद्यालयों में पूर्व निर्धारित परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं, वे अत्यंत आवश्यक होने की स्थिति में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), रांची को पूर्व सूचना देकर परीक्षा आयोजित कर सकते हैं।


