उत्तर प्रदेश:आज समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल (Manish Jagan Agarwal) की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।UP पुलिस मुख्यालय के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस मुख्यालय में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी मौजूद रहे। इस दौरान अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा,”हम यहां की चाय नहीं पियेंगे। हम अपनी (चाय) लाएंगे, कप आपका ले लेंगे। (Akhilesh Yadav) हम नहीं पी सकते, ज़हर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं। हम बाहर से मंगा लेंगे।”बता दें कि SP ट्विटर हैंडल संचालक की गिरफ्तारी को लेकर खोला मोर्चा गया है। समाजवादी पार्टी का ट्विटर हैंडल चलाने वाले जगन अग्रवाल को हजरतगंज पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद जगन को रिहा करने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को धरना देने के लिए बुलाया गया है।
इसे भी पढ़े : CM नीतीश कुमार ने कॉलेज प्रशासन से शनिवार और रविवार को कैंपस के अंदर फिल्में दिखाने की सिफारिश की



