तेजप्रताप के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं ऐश्वर्या, बीजेपी बोली- लालू के लाल कहीं से भी लड़ें, हार तय है

0

CM Nitishबिहार चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहे हैं राज्य में राजनीति गरम होती जा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय ने कहा है कि वो तेजप्रताप के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। चंद्रिका राय बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं कि ऐश्वर्या अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है और ऐसी परिस्थिति में वो उसका सपोर्ट करेंगे। चंद्रिका राय के मुताबिक ‘मैं ऐश्वर्या को चुनाव लड़ने से नहीं रोकूंगा चाहें वो जिस सीट पर भी खड़े होने का निर्णय करे।’ वहीं तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा छोड़ कर हसनपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। सोमवार को तेज प्रताप ने हसनपुर में रोड शो भी किया है।वैशाली जिले के तहत आने वाली महुआ सीट पारंपरिक रूप से जेडीयू का गढ़ रहा है लेकिन 2015 में राजद-जेडीयू गठबंधन होने के नाते लालू यादव ने अपने बेटे की इस सीट से सेफ लॉन्चिंग कराई थी और उनकी जीत भी हुई थी। तेज प्रताप के चुनाव क्षेत्र बदलने पर बीजेपी ने कहा कि वे कहीं से भी लड़ें, हार तय है।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के एनडीए में शामिल होने से नाराज़ लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रमुख चिराग पासवान को महागठबंधन उकसाने में लगा है। महागठबंधन ने एलजेपी को उनके साथ जुड़ने के संकेत दिया हैं। वहीं पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान को एनडीए में “अपमान सहन नहीं करने” की नसीहत दी है।
इसी बीच जदयू के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता केसी त्‍यागी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि एनडीए में शामिल दलों को नीतीश कुमार का नेतृत्व स्वीकारना पड़ेगा। त्यागी ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे वरिष्ठ भाजपा नेता बिहार विधानसभा का चुनाव नीतीश कुमार में नेतृत्व में ही लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।
वहीं एलजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 143 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची बनाकर जल्द केंद्रीय संसदीय बोर्ड को सौंपने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा इस मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि चिराग पासवान इस बात का अंतिम फैसला लेंगे कि उनकी पार्टी जेडीयू प्रमुख और राज्य के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहते हैं या नहीं।
Ranjana pandey