उपराष्ट्रपति चुनाव : 9 सितंबर को होने वाले चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उपराष्ट्रपति चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया ।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी उन लोगों में शामिल थे, जो महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री राधाकृष्णन के साथ रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन दाखिल करने गए।सूत्रों ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्रों के चार सेट दाखिल किए गए। पहले सेट में प्रधानमंत्री मोदी मुख्य प्रस्तावक थे।




