रांची जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में आज कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई. दिशा की बैठक में विधायक – सांसद और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहें . रांची जिला का विकास , विकास योजनाओं की समीक्षा और योजनाओं को गति प्रदान करने के लिहाज से ये बैठक महत्वपूर्ण रही.दिशा की बैठक में कृषि मंत्री ने कहा PM आवास योजना के लिए स्वीकृत लक्ष्य और अब तक पूर्ण योजनाओं का मामला उठाय . योजना की जमीनी हकीकत जानने के लिए किए जा रहे सर्वे की समीक्षा के साथ प्रखंड स्तर पर टास्क फोर्स का गठन करने का सुझाव दिया है. इसके साथ ही PM आवास योजना की राशि 1 लाख 20 हजार से बढ़ाए जाने की जरूरत है . इसके लिए बीजेपी के माननीय सांसदों को केंद्र सरकार के समक्ष विशेष पहल करने की आवश्यकता है . आज ग्रामीण इलाकों में जरूरतमंद PM आवास के बजाय अबुआ आवास योजना का लाभ लेने को प्राथमिकता दे रहे हैं.राज्य में अतिवृष्टि से मकानों को हुए नुकसान का सही आकलन करने की जरूरत है . पूर्ण क्षति वाले मकानों को आंशिक बताना प्रभावित परिवार का दर्द बढ़ाने जैसा है . इस लिए संबंधित अधिकारी स्थल निरीक्षण कर फोटो युक्त रिपोर्ट तैयार करने का काम करें.मनरेगा में केंद्र सरकार की उपेक्षा की वजह से सामग्री का राशि भुगतान लंबित है . ऐसे में योजना अपने लक्ष्य पर खरा नहीं उतर पा रही है.दिशा की बैठक राजनीतिक आरोप – प्रत्यारोप का मंच के बजाय कैसे जन उपयोगी साबित हो ये सुनिश्चित करना होगा .




