IFFI के ज्यूरी हेड के बयान पर भड़के निर्देशक अग्निहोत्री, दिया ये बड़ा चैलेन्ज

0

Director Agnihotri furious over IFFI’s jury head’s statement, gave this big challenge

53वें आईएफएफआई गोवा समापन समारोह के दौरान जूरी के अध्यक्ष नादव लापिड द्वारा द कश्मीर फाइल्स को अश्लील और प्रोपागेंडा बताए जाने पर लापिड की लगातार आलोचना की जा रही है। अभी तक उनके बयान पर कई लोगों ने दे दी थी लेकिन फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई थी। पर अब कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी IFFI के ज्यूरी हेड के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है साथ ही इजरायल से आए फिल्म मेकर को चैलेन्ज भी दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं सभी बुद्धिजीवियों व जो फिल्म मेकर इजरायल से आए हैं उन्हें चैलेंज करता हूं कि कश्मीर फाइल्स का एक शॉट, एक डायलॉग या एक भी इवेंट अगर वे सिद्ध कर दें कि यह पूरी तरह से सत्य नहीं है तो मैं फिल्में बनाना छोड़ दूंगा।
इससे पहले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा कल IFFI गोवा में ज्यूरी हेड ने कहा कि कश्मीर फाइल्स एक प्रोपगेंडा फिल्म है, यह मेरे लिए नई बात नहीं है। मेरे लिए यह आश्चर्यजनक है कि भारत सरकार द्वारा आयोजित भारत सरकार के मंच पर कश्मीर को भारत से अलग करने वाले आतंकवादियों के नैरेटिव को सपोर्ट किया गया। साथ ही उस बात को लेकर भारत में ही रहने वाले भारतीयों ने उसका इस्तेमाल किया भारत के ख़िलाफ, ये वही लोग है जो कश्मीर फाइल्स की 4 साल पहले जब मैंने रिसर्च शुरू की थी तबसे इस फिल्म को प्रोपगेंडा बोल रहे थे.700 लोगों के पर्सनल इंटर्व्यू के बाद इस फिल्म को बनाया गया, क्या वे सभी लोग प्रोपगेंडा कर रहे थे?

Director Agnihotri furious over IFFI’s jury head’s statement, gave this big challenge

इसे भी पढ़े : The Kashmir Files को अश्लील और प्रोपागेंडा बताने पर लापिड की हो रही आलोचना, टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here