रांची सिविल कोर्ट के बाद अब रांची डीसी ऑफिस को ब*म से उड़ाने की धमकी,डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता जांच में जुटी

0
Ranchi DC office

रांची: राजधानी में प्रशासनिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों से दहशत का माहौल है। 6 फरवरी को सिविल कोर्ट को मिली धमकी के बाद अब कचहरी स्थित रांची समाहरणालय (डीसी ऑफिस) को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है।ईमेल में भवन को “सल्फर नाइट्रेट बम” से उड़ाने की बात कही गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) ने परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि साइबर सेल ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रेस कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सिविल कोर्ट और समाहरणालय को मिली धमकियों के पीछे कहीं एक ही व्यक्ति या गिरोह तो नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here