झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर -निगम ने अपना काम शुरू किया . शहर में हाईकोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू हो गई है. जमशेदपुर में अधिसूचित क्षेत्र समिति ने गुरुवार(2 may )को दुकानदारों के विरोध और हंगामा के बीच जमशेदपुर साकची आम बागान में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान जेएनएसी का बुलडोजर कई दुकानों पर चला.बुलडोज़र चला कर कई दुकानों के छज्जे तोड़ दिए गए, तो कई के हद से भर दुकान सज रही थी उसे हटाया गया ,तो किसी के गाड़ी लगी सड़क पर उसे हटाया गया .इस दौरान जम कर विरोध भी हो रहा था .लेकिन ज्यादा पुलिस बल होने के कारन दुकानदार की नही चली .अतिक्रमण अभियान जैसे ही शुरु हुआ दुकानदारों ने बवाल करना शुरु किया.और दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई. जिन लोगों ने गैर जगह दुकानें बनाई थीं, वह अपनी दुकान बंद करने लगे.और भागने लगे.और हंगामा भी चालू कर दिए . फिर पुलिसकर्मियों ने लाठियां पटकना शुरु की. तब जाकर दुकानदार शांत हुए.




