सुशांत सिंह राजपूत के निधन से अंकिता लोखंडे काफी टूट गई थीं। साथ ही अंकिता सुशांत सिंह के लिए लड़ रही थी और उनके परिवार का साथ दे रही है। इसी बीच एक्ट्रेस की जिंदगी में खुशियां आई हैं। दरअसल, अंकिता ने हाल ही में 2 छोटे बच्चों के साथ फोटो शेयर की है। इन फोटोज को शेयर करने के साथ अंकिता ने बताया है कि उनके घर में दो नए मेंबर ( ट्विन्स) आए हैं, जिनका नाम अबीर और अबीरा है।
बता दें कि इन दोनों बच्चों का एक्ट्रेस से खास कनेक्शन है। दरअसल, ये बच्चे अंकिता के बॉयफ्रेंड विक्की जैन की बहन के हैं। बता दें कि अंकिता, विक्की जैन के साथ-साथ उनके परिवार के भी काफी करीब हैं।



