मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर, शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर सुरक्षाकर्मी तैनात, CCTV से होगी निगरानी

0

रांची: रांची में मुहर्रम की तैयारी शुरू हो गयी है.29 जुलाई को निकलने वाले जुलूस को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की जा रही है.रांची में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है.शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू हो गयी है.इलाके में दो हजार से ज्यादा पुलिस बल तैनात किया जाना है.सुरक्षा बल में जिला बल, जैप, रैफ, एसएएफ और आईआरबी को ड्यूटी पर लगाया जायेगा.प्रशासन सीसीटीवी के जरिए शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगा.जुलूस की निगरानी कंट्रोल रूम से की जायेगी.एसएसपी को सभी कैमरे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है.सुरक्षा में कोई लापरवाही न हो, इसे देखते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, चुटिया, डोरंडा, लालपुर, बरियातू थाना समेत अन्य थानेदारों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है.साथ ही कहा कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए.मुहर्रम का जुलूस जिन इलाकों से गुजरेगा, उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है.मुहर्रम जुलूस के लिए अखाड़ों के लाइसेंस की भी जांच की जा रही है.जो अखाड़े नये हैं या जिन्हें जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है, उन्हें जुलूस नहीं निकालने का निर्देश दिया गया है.अखाड़ाधारियों से लाइसेंस लेने के बाद उसका सत्यापन कराया जायेगा.एसएसपी ने स्पष्ट आदेश दिया है कि माहौल खराब करने वाले ऐसे लोगों को हिरासत में लिया जाये.चौक चौराहों पर पुलिस अधीक्षक सतर्क हैं.इस बार फ्लाईओवर शहर के कई इलाकों से होकर गुजर रहे हैं।ऐसे में एसएसपी ने अपील की है कि डोरंडा के लोग इस बार जुलूस न निकालें.उन्हें आने-जाने में परेशानी होगी.इसके अलावा इसका असर शहर की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here