हजारीबाग: कोयला खदान का हिस्सा ढहने से दो की मौ*त

0
death

झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार रात करीब 11 बजे उरीमारी थाना क्षेत्र में सीसीएल की कोयला खदान का एक हिस्सा ढह गया। खदान से गिरा मलबा कोयला ढोने वाले ट्रक पर आ गिरा, जिससे ट्रक पर सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। रविवार को चलाए गए बचाव अभियान में दोनों शव मलबे से बरामद किए गए।हजारीबाग खदान हादसे में मृत मजदूरों की पहचान सुनील यादव (30) और राजू पासवान (50) के रूप में हुई है। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। अंधेरा, कोहरा और मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के कारण शनिवार रात मलबा हटाने का काम नहीं हो सका। हादसे के बाद से खदान में काम ठप है। मजदूरों ने सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here