रांची: झारखंड वासियों के लिए ऐतिहासिक दिन।स्वास्थ मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 175 डॉक्टर ग्राम पंचायत में अपनी सेवा देंगे । आज रांची में JPSC द्वारा चयनित सहायक प्राध्यापकों, दन्त चिकित्सकों एवं NHM द्वारा चयनित संविदा आधारित चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने JPSC द्वारा अनुसंशित 54 सहायक प्राध्यापकों, 13 दंत चिकित्सक पदाधिकारी व NHM के तहत 38 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी तथा 55 चिकित्सा पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र सौंपा । राज्य के 5 मेडिकल कॉलेजों में ये योगदान देंगे।इनके सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र में भी स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ होगा।
सीएम हेमंत सोरन ने कहा :
मैं तो चाहूंगा कि विभाग समय-समय पर आंकलन करें और चरणबद्ध तरीके से जो बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्हें हम सम्मानित करने का भी कार्य करेंगे। इसलिए आप सभी लोगों को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं और राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग करने के लिए आप सभी का आभार।आज बच्चे मोबाइल देखते-देखते बीमार हो रहे हैं। पर्यावरण दूषित होने की वजह से स्वास्थ्य की समस्या हो रही हैं। समस्याएं भी उत्पन्न हम लोग कर रहे हैं और इन समस्याओं का समाधान भी हमें ही करना होगा।
हम जानते हैं कि हमारे पास सीमित संसाधन हैं, लेकिन सीमित संसाधनों में भी बहुत कुछ किया जा सकता है, बस संकल्प शक्ति और उसको करने का जुनून अपने अंदर होना चाहिए।स्वास्थ्य विभाग को और मजबूत करने के दिशा में यह एक बड़ा कदम है। जेपीएससी और एनएचएम के जरिए आप सभी का चयन हुआ है। आप सभी लोग चिकित्सक हैं। आप लोगों के कंधों पर इस राज्य के गरीब लोगों की सेवा करने की जिम्मेदारी आने वाली है। हम सब इस बात को कहते हैं, और मानते भी हैं कि मनुष्य डॉक्टर को भगवान मानते हैं। आप सोचिए कि आप लोगों से सभी को कितनी आशाएं और उम्मीदें होती हैं।




