दुमकाः 32 वर्षीय महिला जिसके चार बच्चे (तीन बेटी और एक बेटा) भी हैं,जो मजदूरी का काम करती थी. रविवार दोपहर को वह नहाने के लिये नदी गयी थी. जिसके बाद सोमवार को जिले में काठीकुंड थाना क्षेत्र के सुनसान इलाके से महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद किया गया है. शव को देखते हुए उसके साथ दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई गई है.मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए एक्स पर लिखा”दुमका में हुई दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कल जब सरकार बजट पर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही थी, तब दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। चार बच्चों के सिर से उनके माँ का साया उठ गया।आखिर कब तक महिलाओं को ऐसी बर्बरता का शिकार होना पड़ेगा? मंईयां योजना की आड़ में सरकार कब तक अपने महिला विरोधी चेहरे को छिपाते रहेगी? @DumkaPolice दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करे।”




