2025-26 के बजट में मईयां सम्मान के लिए 13363.35 करोड़ रुपए

0
hemant soren

रांची: आज 3 मार्च को विधानसभा में वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट विधानसभा में पेश किया गया।इसबार पिछले वित्तीय वर्ष से 13% अधिक का बजट पेश किया गया है जो कि एक लाख 45 हजार 400 करोड़ का बजट है।झारखंड सरकार के बजट में मईयां सम्मान योजना के लिए 13,363 करोड़ 35 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपने बजट भाषण में कहा कि नारी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से हेमंत सरकार 18 से 50 वर्ष तक की महिलाओं प्रति माह 2500 रुपए देती बनाना है. उन्होंने कहा कि सशक्त एवं समर्थ राज्य एवं समाज बनाने के लिए हेमंत सोरेन की सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी, सामाजिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से सजग और विकसित बनाने के लिए मंईयां सम्मान योजना से आच्छादित किया है.2025-26 के लिए बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने इसे ‘अबुआ बजट’ करार दिया जिसका विशेष फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, ग्रामीण विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण है।

1) वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए 15 हजार 198 करोड़ 35 लाख 30 हजार रुपये और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए 2 हजार 409 करोड़ 20 लाख 96 हजार रुपये का बजट प्रस्तावित किया है।

2)जल जीवन मिशन योजना के तहत लक्ष्य 62 लाख 55 हजार ग्रामीण परिवारों को शुद्द पेयजल उपलब्ध कराने की थी।जबकि अब तक 34 लाख 17 हजार परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा चुका है।सीएम हेमंत सोरेन सरकार ने पेयजल और स्वच्छता विभाग के 4 हजार 710 करोड़ 2 लाख 56 हजार करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया है.

3) 22,023 करोड़ 33 लाख 85 हजार रुपये सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए आवंटित किए गए हैं, जिससे गरीब और वंचित वर्गों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा ग्रामीण विकास के लिए 9,000 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है, जिससे गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और रोजगार सृजन में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here