रांची : आज सदन में मंत्री इरफान अंसारी भाजपा विधायक सी पी सिंह पर खूब बरसे मंत्री ने कहा ”मदरसे में भी पढ़ते हैं और अंग्रेजी मीडियम स्कूल तथा कॉलेज में भी पढ़कर आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर भी बन रहे हैं। मैं खुद भी मदरसे में पढ़ा हूँ और इंग्लिश मीडियम में भी पढ़ाई की है। ऐसे में आपकी संकीर्ण सोच समाज में गलत संदेश दे रही है।” जिसके बाद मंत्री इरफान अंसारी ने बीजेपी विधायक सीपी सिंह पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा ”जिसके किरदार पे शैतान भी शर्मिंदा है,वो भी आये हैं यहां करने नसीहत हमको….श्री @bjpcpsingh जी “ना तो आप विद्वान हैं, और ना ही हिटलर”, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के प्रति आपकी जो मानसिकता है वो निम्न स्तरीय है। हम आपकी वरिष्ठता और अनुभव का सम्मान करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप सदन में अनर्गल बातें करेंगे। आपका आचरण पूरी तरह से अनुचित है।अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे “मदरसे में भी पढ़ते हैं और अंग्रेजी मीडियम स्कूल तथा कॉलेज में भी पढ़कर आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर भी बन रहे हैं। मैं खुद भी मदरसे में पढ़ा हूँ और इंग्लिश मीडियम में भी पढ़ाई की है। ऐसे में आपकी संकीर्ण सोच समाज में गलत संदेश दे रही है।”




