झारखंड: रांची से महाकुंभ प्रयागराज जा रही करीब 35 श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस में बुधवार की देर रात लकड़ी गेट कुजू फोरलेन में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही बस पूरी तरह से खाक हो गई हालांकि हादसे में सभी सुरक्षित हैं। बस ड्राइवर समेत सभी श्रद्धालुओं ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। इस मामले में कुजू ओपी प्रभारी मो. नौशाद ने बताया कि पिछला टायर फटने के कारण बस में आग लग गई।




