रांची : झारखंड में 10 th क्लास की परीक्षा का पेपर भी लीक होने लग गया है। आज सुबह से साइंस सब्जेक्ट का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसके बाद JAC बोर्ड ने हिंदी और विज्ञान की परीक्षा को रद्द कर दिया है।जानकारी के मुताबिक, 2 दिन पहले ही पेपर लीक हो गया था झारखंड के कोडरमा में पेपर लीक होने की जानकारी सामने आई है. जैक ने जांच में इसे सही पाया है, इसलिए एग्जाम को रद्द कर दिया गया है। बता दें कि JAC की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू हुई है. हिंदी की परीक्षा 18 फरवरी को ली गई थी वहीं विज्ञान की परीक्षा आज आयोजित हुई थी।मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर हेमंत सरकार को खरी खोटी सुनाई है”पेपर लीक माफिया के रूप में कुख्यात हेमंत सरकार ने झारखंड को फिर से शर्मसार कर दिया है। शायद यह पहली बार है कि झारखंड में मैट्रिक परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। आज सुबह से विज्ञान विषय का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। परीक्षा शुरू होने के बाद जब प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो हू-ब-हु मिल गया। पूरी संभावना है कि JSSC-CGL परीक्षा का पेपर लीक करने वाले मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM के करीबी गिरोह ने ही मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक कांड को अंजाम दिया है!जैक अध्यक्ष ने भी प्रश्न पत्र मिलने की बात स्वीकार की है, जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारी लीपापोती करने में लगे हैं।मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक की घटना अस्वीकार्य है। शिक्षा मंत्री और जैक अध्यक्ष नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपना इस्तीफा दें। राज्य सरकार इस पेपर लीक कांड के सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।”




