रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंजूरी के बाद UPSC को कुल 17 पुलिस पदाधिकारियों की लिस्ट भेजी गयी है.राज्य पुलिस सेवा के 9 अफसरों को IPS में प्रमोशन दिया जाएगा.राज्य सरकार ने वर्ष 2021, 2022 और 2023 की IPS में 9 रिक्तियों के लिए UPSC को अनुशंसा की है. भेजी गई लिस्ट में शिवेंद्र, राधाप्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, मजरूल होदा, राजेश कुमार, दीपक कुमार अविनाश कुमार, रोशन गुड़िया, श्रीराम समद, निशा मुर्मू, सुरजीत कुमार, वीरेंद्र चौधरी, राहुल देव बड़ाइक, ख्रीस्टोफर केरकेट्टा, प्रभात रंजन बरवार, अनूप कुमार, समीर तिर्की और हीरालाल रवि के नाम शामिल हैं।




