झारखण्ड : रांची स्थित मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में तापमान 2-3 डिग्री गिरने की सम्भावना है.रविवार से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं 17 से 19 फरवरी तक आंशिक रूप से बादल छाये रहने के आसार हैं. 20 और 21 फरवरी को झारखंड के कुछ जिलों में बारिश की भी आशंका है. राज्य का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.




