हजारीबाग के शहीद कैप्टन करमजीत सिंह को रांची डीसी ने दी श्रद्धांजलि

0
Captain Karamjit Singh

हजारीबाग: कल बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची में जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में शहीद हुए हजारीबाग के शहीद कैप्टन सरदार करमजीत सिंह बक्शी को पुष्पचक्र अर्पित कर रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने श्रद्धांजलि दी। बता दें कि जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में LOC के पास आतंकियों द्वारा आईईडी लगाई गई थी जिसके विस्फोट में करमजीत सिंह सहित दो जवान शहीद हो गए जबकि एक एनी घायल हो गए। शहीद असिस्टेंट कमांडेंट करमजीत सिंह बक्शी शहर के प्रसिद्ध क्वालिटी होटल के संचालक अजिंदर सिंह बख्शी के पुत्र थे ।हजारीबाग के रहने वाले इस वीर सपूत की 5 अप्रैल को शादी भी थी। जिस घर से बारात निकलने वाली थी।उसी घर से इस शहीद की अर्थी उठेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here