आयुष्मान भारत के तहत झारखंड सरकार ने नया नियम किया जारी, मरांडी की हेमंत सोरेन को सलाह ”इसे तुरंत वापस लें”

0
hemant soren

रांची : आयुष्मान भारत के तहत झारखंड सरकार ने जो नया नियम जारी किया है,उसपर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को सलाह इसे तुरंत वापस लेने की दे दी है. एक्स पर मरांडी ने लिखा ”आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने झारखंड की धरती से विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत की शुरुआत की थी, लेकिन अब झारखंड सरकार की एक अव्यवहारिक फैसले ने आमजनों के लिए समस्याएँ उत्पन्न कर दी हैं।आयुष्मान भारत के तहत झारखंड सरकार ने नया नियम जारी किया है, जिसमें केवल 50 बेड (शहरी) और 30 बेड (ग्रामीण) वाले निजी अस्पताल ही योजना में शामिल होंगे। इससे सैकड़ों छोटे अस्पताल बाहर हो जाएंगे, जिससे गरीब मरीजों को इलाज में दिक्कत होगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां छोटे अस्पतालों पर निर्भरता ज्यादा है, मरीजों को महंगे और दूर के बड़े अस्पतालों में जाना पड़ेगा। इससे स्वास्थ्य सेवाएं गरीबों के लिए और सीमित हो जाएंगी।@HemantSorenJMM जी, इस निर्णय पर पुनर्विचार करें और इसे तुरंत वापस लें, ताकि कोई भी व्यक्ति आयुष्मान योजना के लाभ से वंचित न हो। अगर कहीं गड़बड़ी हो रही है, तो उसकी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें… लेकिन ऐसा आदेश न दें जिससे किसी को आयुष्मान योजना के लाभ से वंचित होना पड़े।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here