रांची को एक और सौगात!! सिल्ली-ईलू बाईपास रेल लाईन (6 KM) निर्माण हेतु रेल मंत्रालय द्वारा टेंडर जारी

0
sanjay seth

रांची : सांसद संजय सेठ ने दिनांक 17.10.2022 को रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw को पत्र लिखा था जिसमें आपने सिल्ली-ईलू बाईपास रेल लाईन (6 KM) के निर्माण हेतु 125 करोड़ का अनुरोध किया था।जिसके बाद आज संजय सेठ ने एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि रांची को एक और सौगात मिलने जा रही है। उन्होंने बताया कि सिल्ली-इलू बाईपास रेल लाइन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। रेल मंत्रालय द्वारा टेंडर जारी हो चुका है। इस रेल लाइन के निर्माण का प्रयास में विगत कई वर्षों से कर रहा था। जिसका सुखद परिणाम सामने आया है। इस सौगात के लिए संजय सेठ ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।संजय सेठ ने रेल मंत्री श्री Ashwini Vaishnaw के प्रति भी आभार प्रकट किया है। संजय सेठ ने कहा उन्होंने ( अश्विनी वैष्णव ) इस परियोजना की गंभीरता को समझते हुए सकारात्मक पहल की। संजय सेठ ने कहा इसके पूर्ण होने से रांची से विभिन्न क्षेत्रों की रेल यात्रा में समय की बड़ी बचत होगी। वर्षों पुरानी इस मांग के पूर्ण होने से जनता हर्षित है। बता दें कि रेल मंत्रालय के इस पहल से रांची से हावड़ा और औ‌द्योगिक नगरी टाटानगर की दूरी कम होगी, सफर सुगम होगा, 2 घंटे के समय और ईंधन की भी बचत होगी।चूंकि इस मार्ग में प्रतिदिन प्रायः 40-50 बसों का परिचालन होता है, इसलिए सांसद ने इस लाईन के निर्माण के उपरांत रांची से टाटानगर तक सटल ट्रेन के परिचालन भी प्रारंभ करने के लिए भी अनुरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here