झारखंड के किडनी मरीजों को बड़ी राहत,BPL मरीजों को पूरी तरह मुफ्त डायलिसिस, APL मरीजों को सिर्फ ₹1206 में इलाज

0
irfan ansari

रांची: झारखंड के किडनी मरीजों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम (पीएमएनडीपी) के तहत स्वास्थ्य विभाग अब राज्य भर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्तर तक डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है। सम्बंध में एक पोस्ट करते हुए मंत्री इरफ़ान अंसारी ने एक्स पर लिखा ”झारखंड की जनता के लिए ऐतिहासिक कदम! मैं, डॉ. इरफ़ान अंसारी, आपके स्वास्थ्य मंत्री के रूप में यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ कि हर जरूरतमंद को बेहतरीन और सुलभ चिकित्सा सुविधाएँ मिले। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए झारखंड में PHC डायलिसिस सेंटर में बड़ी राहत दी जा रही है.BPL मरीजों को पूरी तरह मुफ्त डायलिसिस, APL मरीजों के लिए सिर्फ ₹1206 में इलाज , अब कोई भी आर्थिक तंगी के कारण अपना इलाज नहीं टालेगा!हमारी सरकार का यह फैसला उन हज़ारों लोगों को राहत देगा, जो महंगे इलाज के कारण संकट में थे। यह मेरी व्यक्तिगत कोशिशों का नतीजा है कि स्वास्थ्य सुविधाओं को गाँव-गाँव और कस्बों तक पहुँचाया जाए, ताकि हर जरूरतमंद को इलाज मिल सके।मैं झारखंड की जनता को भरोसा दिलाता हूँ कि आगे भी स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव जारी रहेंगे।झारखंड को स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना मेरा मिशन है! आपका प्यार और समर्थन ही मेरी ताकत है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here