रांची : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में 8 से 10 फरवरी तक चलने वाले एग्रोटेक किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी 2025 का आज CM हेमंत सोरेन ने उद्धघाटन किया। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सभी से अपील की है कि “इस बेहतर अवसर का लाभ उठाए और आधुनिक कृषि के क्षेत्र में कदम बढ़ाए”। इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही, प्रशिक्षण हॉल एवं वनौषधि द्रव्य प्रदर्शनी केंद्र का शिलान्यास किया। सीएम सोरेन ने कहा ”बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किसानों को अपग्रेड करने की दिशा में कई गतिविधियां की जा रही है, किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए अभी और कार्य करने शेष हैं। BAU एवं सरकार एक बेहतर समन्वय बनाते हुए किसानों को बेहतर दिशा देने का कार्य करेगी.”




