झारखण्ड:CEC ने 6 फरवरी को दिल्ली में बुलायी बैठक,मुख्य सचिव,बोकारो डीसी सहित कई अधिकारी दिल्ली तलब

0
bokaro dc

झारखण्ड : बोकारो जिले के तेतुलिया स्थित वन भूमि की प्रकृति बदलने के मामले में विचार करने के लिए सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी (CEC) ने 6 फरवरी को दिल्ली में बैठक बुलायी हैl इसमें झारखंड के मुख्य सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और बोकारो डीसी सहित अन्य अधिकारियों को शामिल होने का निर्देश दिया गया हैl बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को जमीन से संबंधित दस्तावेज के साथ शामिल होने को कहा गया हैl CEC द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बोकारो के DFO ने तेतुलिया मौजा के प्लॉट नंबर-426 व 450 की 85.87 एकड़ वन भूमि की प्रकृति बदले जाने की जानकारी दी हैlजो कि वन संरक्षण अधिनियम-1980 में निहित प्रावधानों का उल्लंघन है। इस मामले में विचार करने के लिए 6 फरवरी को दिल्ली में CEC की बैठक बुलायी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here