झारखंड सरकार की नई पहल: शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए छात्रों, शिक्षकों और संस्थानों को मिलेगा पुरस्कार

0
cm hemant soren

झारखंड: राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में एक बड़ा फैसला लेते हुए सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में झारखंड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना को मंजूरी दे दी गई। इस योजना के तहत कुल 9 प्रकार के पुरस्कार दिए जाएंगे।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को नवाचार पुरस्कार भी दिया जाएगा।यह पुरस्कार उन संस्थानों को मिलेगा जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार किए हैं और नए विचारों को लागू करने पर उनकी विशिष्टता और सफलता के लिए सम्मानित करने के लिए यह पुरस्कार संस्थानों को करेगा।झारखंड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना के तहत छात्रों और शिक्षकों को ‘शोध रत्न अवार्ड’ दिया जाएगा। यह पुरस्कार उन छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा जिन्होंने निम्नलिखित क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है: अर्थशास्त्र;सामाजिक विज्ञान;अप्लायड साइंस;भौतिक विज्ञान;रसायन विज्ञान;जीव विज्ञान;गणित एवं सांख्यिकी। इस योजना के तहत संस्थानों को भी असाधारण योगदान के लिए पुरस्कार मिलेगा. यह पुरस्कार 3 वर्षों में एक बार किसी संस्थान को दिया जाएगा, जो शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करेंगे. संस्थानों के लिए पुरस्कार की राशि निर्धारित की गई है जिसके अनुसार पहला पुरस्कार 5 लाख रुपए; दूसरा पुरस्कार 4 लाख रुपए;तीसरा पुरस्कार 3 लाख रुपए.इस पुरस्कार के लिए छात्रों के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष और शिक्षकों के लिए 70 वर्ष निर्धारित की गई है. यह पुरस्कार झारखंड के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय या पॉलिटेक्निक संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों और पढ़ाने वाले शिक्षकों को दिया जाएगा. यह योजना विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) और अन्य संबंधित प्राधिकरणों से मान्यता प्राप्त संस्थानों के लिए लागू होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here