रांची : आज बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर सीएम सोरेन ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि किया। मौके पर सीएम सोरेन ने कहा अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को राष्ट्र हमेशा याद करेगा। सीएम के अलावा मोरहाबादी के बापू वाटिका, में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर रांची DC और SSP ने भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजली अर्पित की।




