2023 में राज्य सरकार के खिलाफ मार्च मामले में 28 भाजपा नेताओं को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

0
nishikant dubey

झारखंड: 26 जनवरी दिन रविवार की दोपहर को टाउन हॉल स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर एक युवक ने हथौड़े मार और संविधान को जला दिया। इस दौरान हेरिटेज स्टेट में तैनात प्राइवेट एजेंसी के सुरक्षा कर्मचारियों ने उस युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना का अलग-अलग एससी समाज के संगठनों के लोग भंडारी पुल पर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने मांग की है कि इस मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए ताकि सच जनता के सामने लाया जा सके। इस दौरान भंडारी पुल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा है।मरांडी लिखते हैं “गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर, जब पूरा देश संविधान और लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहा था, तब पंजाब के अमृतसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की सबसे बड़ी मूर्ति तोड़े जाने की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस कायराना हरकत ने न केवल बाबा साहब के सम्मान को ठेस पहुंचाई, बल्कि भारतीय संविधान और दलित समाज का भी अपमान किया है।यह घटना सीधे-सीधे आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन की नीयत और बाबा साहब के प्रति उनकी कथित निष्ठा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। हाथ में संविधान लेकर हर जगह घूमने वाले राहुल गांधी और हर मंच पर दलितों के अधिकारों की बात करने वाले इंडिया गठबंधन के नेताओं की चुप्पी इस मामले में शर्मनाक है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here