जमशेदपुर: मंत्री स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा निबंधन विभाग, झारखंड श्री रामदास सोरेन द्वारा देश की सेवा में वीरता पदक प्राप्त सैनिकों, झारखंड आंदोलनकारी, प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए पदाधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया गया।इससे पहले शिक्षा मंत्री ने मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा निबंधन विभाग, झारखंड श्री रामदास सोरेन ने गोपाल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान जमशेदपुर डीसी अनन्य मित्तल मौजूद रहे।




