रांची : रांची ,हजारीबाग, देवघर ,चाईबासा के डीसी ने 26 Jan-गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड के फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास का पु.अधीक्षक संग निरीक्षण पश्चात ध्वजारोहण कर तैयारियों का समीक्षा उपरांत उचित निर्देश दिया है।
आज रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होनेवाले गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह में विधि व्यवस्था/सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में ज्वायंट ब्रीफिंग करते हुए डीसी ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को समारोह के लिए जारी संयुक्तादेश के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
वहीं हजारीबाग डीसी ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड को लेकर आज 24 जनवरी को सेना के मार्चिंग टुकड़ियों ने स्थानीय कर्जन ग्राउंड में हिस्सा लिया और परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की। मौके पर आयुक्त श्री पवन कुमार,पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार सिंह के साथ मिलकर सेना व पुलिस बल के टुकड़ियों के द्वारा फुल ड्रेस रिहर्सल का संयुक्त रुप से निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और ससम्मान सलामी दी गई।
Deoghar में गणतंत्र दिवस पैरेड पूर्वाभ्यास का डीसी और एसपी ने निरीक्षण किया। देवघर में मंत्री हफ़ीजुल हसन झंडोत्तोलन करेंगे।जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर के.के.एन स्टेडियम में आयोजित होने वाले परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास में शामिल हुआ। इस दौरान जिले के डीसी ने आत्मविश्वास, उत्साह और देश प्रेम की ऊर्जा के साथ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पश्चिमी सिंघभूम में डीसी ने मुख्य समारोह स्थल पुलिस लाइन केंद्र- चाईबासा में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड के फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास का पु.अधीक्षक संग निरीक्षण पश्चात ध्वजारोहण कर तैयारियों का समीक्षा उपरांत उचित निर्देश दिया, साथ ही मतदाता शपथ भी लिया गया।




