रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार के पास शुक्रवार सुबह स्कूल बच्चों को ले जा रही मारुति वैन की एक स्कॉर्पियो से टक्कर में वैन के परखच्चे उड़ गए।गंभीर रूप से घायल वैन चालक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकी सभी बच्चे सुरक्षित हैं ये राहत की बात है उन्हें चोट नहीं आई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार ये स्कॉर्पियो आईपीएस के नाम पर रजिस्टर्ड है। स्कॉर्पियो के चालक ने स्कूल वैन चालक से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद वैन को पीछे से टक्कर मार दी। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, स्कूल वैन ने एक कार को टक्कर मारी थी। इसे लेकर वैन ड्राइवर की कार ड्राइवर से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वैन ड्राइवर तेज रफ्तार से गाड़ी लेकर भाग रहा था। इसी दौरान वैन दूसरी तरफ से आ रही आईपीएस की स्कॉर्पियो से टकरा गई।




